
शिवपुरी। शिवपुरी सहित पूरे अंचल में बीते दिनों से रही लगातार बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। आज दोपहर के बाद से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन शाम से शुरू हुई जोरदार बारिश रात्रि में अभी भी जारी है ।
जिले में ताबड़तोड़ बारिश के नतीजे सामने आने लगे हैं। ठंडी सड़क का नाला उफनने से घरों में पानी घुसने लगा है। महावीर नगर, बैंक कॉलोनी के घरों में भी पानी भर गया है। शाम 4 बजे से लगातार बारिश का यह नतीजा रहा। नपा सीएमओ सीपी राय और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। कृष्ण पुरम में घरों में पानी भर गया है जबकि एबी रोड कमलागंज में 2 फीट पानी जमा है।

जिले के कोलारस में जगतपुर और खटीक मोहल्ला के वीच बने रपटे से स्कार्पियो बह गई। स्कार्पियो में सवार किंदर सरदार और उनका नौकर किसी तरह तैरकर बाहर निकले। ये लोग गैस सिलेंडर लेने बैरसिया से कोलारस आए थे । बताया जाता है कि रपटे पर तेज वहाव था। जिले के कोलारस में गुंजारी नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

रन्नौद तहसील में भारी बारिश से फिर से बाढ से हालात के आसार हैं। लगातार चार घंटे से बारिश थमने का नाम नही ले रही है। शिवपुरी नगर की वन बिहार कॉलोनी मैं बरसों पुराना बरगद का पेड़ धराशाई हो गया। पेड़ टूटने से हाईटेंशन लाइन भी टूट गई। एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। जनहानि नहीं हुई।
लंबे समय तक हुई जोरदार बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए हैं। भारी बारिश के बीच कई इलाकों में बाढ़ से हालात बन गए हैं। क्षेत्र में बहने वाली छोटी-बड़ी नदियां-नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इधर कई इलाकों में लोग जोखिम उठाकर नदी-नाले पार करने से नहीं चूक रहे। अगर इसी तरह बारिश का सिलसिला चलता रहा था तो लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो जाएगा।






Be First to Comment