Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर- सिंध नदी सहित चार स्थानों पर बड़ी संख्या में फंसे लोग, रेस्क्यू जारी

शिवपुरी। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से जन जीवन बेहाल हो गया है। एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि जिले में चार स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए हैं। चोरों ही स्थानों पर पुलिस एवं प्रशासन की टीमें सक्रिय हैं और लोगों को पानी से बाहर निकालने के लिए रेक्स्यू जारी है।  सीहोर थाना अंतर्गत बेहरगंवा व पुला गांव के बीच सिंध नदी के तेज बहाव में करीब तीन दर्जन लोगों के फंसे जाने की जानकारी है, जहां लोगों को निकालने के लिए प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने एसडीएम करैरा सहित दूसरे अधिकारियों को मौके पर भेजा है। इसके अलावा एसडीआरएफ व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच पानी में फंसे लोगों को निकालने का काम कर रही है। इसके बाद फंसे हुए लोगों को निकालने के काम में प्रशासन जुट गया है। बताया जाता है कि सिंध नदी के बीच में यह दोनों गांव हैं और यहां पर लगभग 10 घर हैं इनमें रहने वाले लोग पानी के बीच फंस गए हैं। यहां पर लगभग तीन से ज्यादा लोग पानी के तेज बहाव में फंस गए हैं। इसके अलावा सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम इरामवान में 6 लोग सिंध नदी में फंस गए हैं। वह जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़े हुए हैं। इनके नाम मोहरसिंह वेस, टिल्लू बाथम, रचना पत्नी टिल्लू, लवकुश टिल्लू हैं। कल्याणपुर में भी 8 से 10 लोग सिंध के बीच फंसे हुए हैं। वह भी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़े हुए हैं। जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!