
शिवपुरी। जिलेभर में लगातार हो रही बारिश के कारण अटल सागर मड़ीखेड़ा डैम का जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी के चलते आज शनिवार सुबह करीब 4 बजे डैम के सभी 10 गेटों को खोल दिया गया है। इन गेटों से 5200 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि इससे पहले शुक्रवार शाम 6 गेट खुले हुए थो। ईई जल संसाधन एमएस परस्ते ने बताया कि डैम में पानी की आवक तेजी हुई है इसी के चलते आज सुबह 4 बजे चार और गेटों को खोल दिया गया। इस प्रकार सभी गेट खोल दिए गए हैं जिनमें 5200 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है।






Be First to Comment