
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों में जुआरियों के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत 9 जुआरियों को दबोचकर 4840 रू नगद किए जप्त।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कोतवाली के द्वारा मुखबिर सूचना पर लक्ष्मीनिवास कलारी के सामने शिवपुरी से पुलिस टीम द्वारा 05 आरोपियों सीताराम पुत्र छोटेलाल ,गिर्राज पुत्र कमलू जाटव, भापत पुत्र प्रेम जाटव,धर्मेन्द्र पुत्र मिठ्ठूलाल बाथम, जावेद पुत्र लियाकत अली निवासीगण शिवपुरी को जुआ खेलते दबोचा गया जिनके कब्जे से एक ताश की गड्डी एवं नगद 3500 रू जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस थाना खनियाधाना के द्वारा मुखबिर सूचना पर बस स्टैण्ड ठेका के सामने खनियाधाना से पुलिस टीम द्वारा 04 आरोपियों पंकज बाल्मिकी उम्र 23 साल,संजू बाल्मिकी उम्र 33 साल, मनीष बाल्मिकी उम्र 26 साल, राहुल बाल्मिकी उम्र 24 साल निवासीगण खनियाधाना को जुआ खेलते दबोचा गया जिनके कब्जे से एक ताश की गड्डी एवं नगद 1340 रू जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।






Be First to Comment