Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर- दलित पर दबंग गुर्जरों ने बरपाया कहर, घर बुलाकर काट डाली सिर की चमड़ी, सप्ताहभर बाद भी पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में नाकाम

पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक ने लगाई आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की गुहार
शिवपुरी। सरकार भले ही एससी, एसटी वर्ग के लोगों के हित में कितने ही कड़े कानून बना ले, लेकिन सख्त कानून होने के बाद भी दबंगों के कानों में इस कानून की जूं तक नहीं रेंगती और वह कानून को हाथों में लेने से नहीं चूकते और दबंगों का कहर आज भी इन लोगों को झेलना पड़ता है। इसी तरह की दिल दहला देने वाली घटना नरवर थाना क्षेत्र के मगरौनी चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम महोबा में उस समय सामने आया जब पीडि़त पक्ष जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक के समक्ष आरोपियों की गिरफ्तारी की फरियाद लेकर पहुंचे। पीडि़त पक्ष ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि विगत 3 सितम्बर को सुरेन्द्र पुत्र होतम गुर्जर, छोटू पुत्र ओमप्रकाश गुर्जर, छुन्ना पुत्र जगदीश गुर्जर, सुनील पुत्र ब्रंदावन गुर्जर, एवरन पुत्र केदार गुर्जर, रामनिवास पुत्र सरदार गुर्जर एवं बंटी पुत्र बहादुर गुर्जर ने एकराय होकर सरदार सिंह जाटव को अपने घर बुलाया। 

जैसे ही सरदार इनके घर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके हाथ पैर बांधकर जमीन पर पटक दिया और जमकर लाठियां बरसाईं, इसके बाद भी जब आरोपियों का मन नहीं भरा तो सरदार सिंह के सिर की चमड़ी को धारदार से काटकर सिर से अलग कर दिया। दबंग गुर्जरों द्वारा  जघन्य अपराध करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 ताहि, 3(2), (व्ही) एससी एसटी एक्ट के तहत प्रकरण तो पंजीबद्ध कर लिया, लेकिन एक सप्ताह गुजरने के बाद भी पुलिस आरोपियों पर पहुंचने में नाकाम साबित हुई। आरोपियों के खुलेआम घूमने से पीडि़त पक्ष भयभीत है। पीडि़त पक्ष द्वारा आज जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम एड. एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि आरोपियों द्वारा पीडि़त पक्ष को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं जिससे उन्हें जान का खतरा बना हुआ है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!