Press "Enter" to skip to content

हत्या- रास्ता रोककर रामसेवक को पीट – पीटकर उतारा मौत के घाट

पट्टे की जमीन को लेकर चल रहा था विवाद 
शिवपुरी। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खिसलौनी में आज गांव के चौकीदार की उस समय हत्या कर दी जब वह अपने घर से खेत की ओर जा रहा था तभी रास्ते में दबंग यादव परिवार के लोगों उसे रोक कर लाठियों से मार-मार उसे बेहोश कर दिया। इस बात की जानकारी जैसे ही उसके पुत्र धर्मसिंह परिहार को लगी तो उन्होंने तत्काल घायल पिता रामसेवक पुत्र अनरथ सिंह को उपचार हेतु खनियांधाना लेकर जहां उसे शिवपुरी के लिए रैफर कर दिया। तभी उसे रास्ते में लाते समय उसकी मौत हो गई। 
जानकारी के अनुसार फरियादी धर्मसिंह का कहना है कि मेरे पिता रामसेवक चौकीदार गांव की चौकीदारी करते उनको वर्ष 2002 में शासन द्वारा पट्र्टे दिए गए थे। दो वर्ष वाद ही गांव के दबंग यादव कल्लू, काशीराम, पंजाब सिंह, दासीराम, महेश, शंकर, संतराम, राजकुमार जमीन पर कब्जा कर लगातार खेती कर रहे  थे। इस बात की शिकायत चौकीदार रामसेवक ने न्यायालय में केस लगा रखा जिसका अभी कुछ समय पहले ही निर्णय रामसेकव के पक्ष में आया तो सभी आरोपियों ने एक जुट होकर आज खेत पर जाते समय उसे रास्ते में घेर लिया और उसकी लाठियों से पीट-पीट कर उसे बेहोश कर दिया। लेकिन उसे उपचार हेतु शिवपुरी लाते समय उसकी मौत हो गई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!