Press "Enter" to skip to content

बलात्कार के फरार आरोपी की लुकवासा में लटकी मिली लाश, दो माह से मोहना पुलिस को दे रहा था चकमा

शिवपुरी। कोलारस की लुकवासा चौकी क्षेत्र के वायपास रोड तरफ आज सुबह ग्रामीण अपने खेत पर गए तो उन्हें एक युवक की खेत में खड़े नींव के पेड़ से लाश लटकी हुई मिली। ग्रामीणों ने इस बात की खबर लुकवासा चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लुकवासा चौकी प्रभारी बदनसिंह पाल मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारवाया, जब मृतक की तलाशी ली तो उसकी जेब में आधार निकला जिससे उसकी पहचान नंदू आदिवासी पुत्र रतनलाल आदिवासी उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम टीकुला थाना मोहना के रूप में हुई। लुकवासा पुलिस ने जब मोहना थाने में संपर्क साधा तो पता चला कि मृतक मोहना थाने में बलात्कार का आरोपी है जो दो माह से फरार चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर ग्वालियर पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!