Press "Enter" to skip to content

नेताओं का सम्मान करने वाले का होगा सामाजिक बहिष्कार

गांव में किसी पार्टी का नहीं लगेगा बैनर, चुनाव के समय नेता को कार्यक्रम करने की नहीं दी जाएगी अनुमति
शिवपुरी। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में कोलारस विधानसभा क्षेत्र के लुकवासा गांव के सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लोगों ने गणेश मंदिर पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि उनके गांव का सामान्य और पिछड़ा वर्ग का व्यक्ति यदि नेताओं का सम्मान करेगा तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। गांव में किसी भी दल का बैनर घरों पर नहीं लगेगा तथा चुनाव के समय नेता को गांव में कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यहां तक कि उन्हें बैठने तक के लिए उन्हें कुर्सी तक नहीं मिलेगी। 
इस बैठक में खुलकर राजनैतिक पार्टियों का विरोध किया गया और कहा कि वोट लेने के लिए वह हमारे दरबाजे पर आते हैं, लेकिन इसके बाद हमारे हितों को भूलकर वोटों की राजनीति में मस्त हो जाते हैं। इस कारण सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि जनप्रतिनिधियों और राजनैतिक पार्टियों का विरोध किया जाएगा। गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा खराब किए जा रहे माहौल पर प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस चौकी प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि किसी भी पार्टी के नेता के आने पर उसे काले झण्डे दिखाए जाएंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!