Press "Enter" to skip to content

कार्यकर्ता महाकुंभ के बाद आएंगे अमित शाह शिवपुरी, भाजपा नेता तैयारियों में जुटे


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 25 सितंबर के बाद आ सकते हैं शिवपुरी
शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में होगा भाजपा के संभाग भर के पालक संयोजकों का सम्मेलन
शिवपुरी।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 25 सितंबर के बाद कभी भी शिवपुरी आ सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया है कि शिवपुरी में 25 सितंबर के बाद भाजपा के पालक संयोजक का संभाग स्तरीय सम्मेलन आयोजित किए जाने की संभावना है और इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इसमें सम्मिलित होंगे। भोपाल में पार्टी का 25 सितंबर को कार्यकर्ता महाकुंभ है और इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदेशभर से जुटेंगे। इसमें शिवपुरी से भी कई भाजपा कार्यकर्ता भोपाल जाएंगे। यानि 25 सितंबर के बाद शिवपुरी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का शिवपुरी दौरा होगा। इस दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस संबंध में शिवपुरी कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!