Press "Enter" to skip to content

पत्नी से अवैध संबंधों के शक में पति सहित तीन ने युवक का कार से किया अपहरण

जमकर की मारपीट, डायल 100 को आते देख आरोपी भाग निकले
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम दाबरभाट सिद्दन से तीन आरोपी एक युवक को उठाकर दतिया ले गए जहां उन्होंने उसकी जमकर मारपीट की, लेकिन दतिया जिले की डायल 100 के मौके पर पहुंचने पर आरोपी युवक को छोड़कर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद तीन आरोपियों गोविन्द पुत्र किशोरी जाटव निवासी दाबरभाट, दीपक जाटव पुत्र मायाराम जाटव निवासी थुलरा थाना चिरूला जिला दतिया और सुनील जाटव निवासी चिरूला के विरूद्ध अपहरण का मामला कायम कर लिया है। युवक का अपहरण क्यों हुआ? इसकी जब खोजबीन की गई तो पुलिस को पता चला कि आरोपी गोविन्द सिंह को शक था कि उत्तम सिंह के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे जिसके चलते इस घटनाक्रम को अंजाम दिया गया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी उत्तम पुत्र शिवदयाल जाटव अपने गांव में जब जा रहा था तभी आम रास्ते में तीनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया तथा उसे पकड़कर कार से अपने साथ ले गए। आरोपियों ने रास्ते में युवक के साथ जमकर मारपीट की और उससे 45 हजार रूपए नगद, एक मोबाइल सहित एटीएम कार्ड छिना लिया। जब दतिया जिले की डायल 100 मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर युवक को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। डायल 100 ने युवक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय दतिया में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। स्वस्थ्य होने के बाद फरियादी ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाना करैरा में की जहां पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के विरूद्ध लूट और अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!