Press "Enter" to skip to content

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के शिवपुरी प्रवास हेतु कार्यक्रम स्थल का किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रावत ने किया निरीक्षण

ग्वालियर चंबल संभाग की 34 विधानसभाओं के ग्राम एवं नगर केन्द्रों के पालक संयोजकों से करेंगे चर्चा
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगामी शिवपुरी प्रवास के लिए कार्यक्रम स्थल का आज किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत द्वारा कार्यक्रम हेतु स्थलों का निरीक्षण किया इसके बाद पोलोग्राउण्ड को चयनित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम के दौरान करीब 6 से 7 हजार कार्यकर्ताओंं को संबोधित करेंगे। 
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शिवपुरी प्रवास पर आ रहे हैं इस दौरान वह ग्वालियर चंबल संभाग की करीब 34 विधानसभाओं के ग्राम एवं नगर केन्द्रों के पालक संयोजकों की बैठक लेंगे जिसमें करीब 6 से 7 हजार कार्यक्रर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम का प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत को बनाया गया है। श्री बिरथरे ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में आज प्रदेशाध्यक्ष श्री रावत ने कार्यक्रम स्थल के चयन हेतु नक्षत्र गार्डन, पोलोग्राउण्ड और गांधी पार्क का भ्रमण किया। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल हेतु पोलोग्राउण्ड को चयनित किया। 
निरीक्षण के दौरान प्रदेशाध्यक्ष के साथ जन अभियान परिषद अध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राघवेन्द्र गौतम, मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजू बाथम, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव, माखनलाल राठौर, रमेश खटीक, ओमप्रकाश खटीक, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे, भाजपा उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, भाजपा कोषाध्यक्ष दिलीप मुदगल, जिलामहामंत्री राजकुमार खटीक, रामसिंह यादव, ओमी गुरू, जगरामसिंह यादव, मुकेश खटीक जनपद अध्यक्ष नरवर सहित जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!