
शिवपुरी। पिछोर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा केरल में बाढ़ पीडि़तों के लिए सहायता राशि एकत्रित की जा रही है इसकी जानकारी देते हुए एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंदा शर्मा ने कहा कि केरल में जो बाढ़ आई है उसके लिए हम यह सहायता राशि एकत्रित कर रहे हैं साथ ही यह भी कहा कि यह वही केरल है जिसमें संघ एवं एबीवीपी के कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई थी लेकिन हम यह नहीं देखते हमारा संगठन यह हमें सिखाता है कि अगर किसी पर विपत्ति आ रही है तो उस समय हमें उनका साथ देना चाहिए चाहे वह हमारा दुश्मन ही क्यों न हो। साथ ही महाविद्यालय की दो छात्राएं साक्षी पाठक एवं बबीता लोधी ने कहा कि यह अच्छा कार्य है हम सभी विद्यार्थी सहयोग करेंगे।






Be First to Comment