Press "Enter" to skip to content

कपड़ा व्यापारी की पत्नि की हत्या के बाद आक्रोशित अग्रवाल ने एसपी को दिया ज्ञापन, कहा-हत्यारों को शीघ्र किया जाए गिरफ्तार

कपड़ा व्यापारी की पत्नि की हत्या के बाद आक्रोशित अग्रवाल ने एसपी को दिया ज्ञापन, कहा-हत्यारों को शीघ्र किया जाए गिरफ्तार
शिवपुरी। शिवपुरी के राघवेंद्र नगर में एक कपड़ा व्यापारी विजय गुप्ता की पत्नी एवं गुप्ता टाइल्स वालों की बहू किरण गुप्ता की बीती रात्रि उनके घर में घुसकर  अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने बताया कि वारदात के दौरान हत्यारे ने मृतक महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया है और घर में सामान भी बिखरा मिला है। महिला की हत्या के बाद मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के लोगों ने आज शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन देकर हत्यारे के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। वहीं पुलिस इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश में जुटी है। 
उल्लेखनीय है कि शहर के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली राघवेन्द्र नगर कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने किरण गुप्ता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी जबकि महिला का पति एवं बेटा बाजार में दुकान पर थे। इसी बात का फायदा उठाकर बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या और लूट की इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर और एफएसएल प्रभारी एच बहरादिया मौके पर पहुंच गए थे। घटना की खबर तब लगी जब किरण के पति रात करीब सवा नौ बजे दुकान से घर पहुंचे। उन्होंने जब अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में किरण के गले से खून बह रहा था। लोगों का कहना है कि नगर के बीच और सभ्रांत इलाके में हुई वारदात के काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं आई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!