Press "Enter" to skip to content

कोलारस पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के कब्जे की 6 हजार की शराब जब्त

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति पड़ोरा पावर हाउस के पास कोलारस में अवैध शराब लेकर बेचने की फिराक में कहीं ले जाने के लिए खड़ा है मुखबिर सूचना पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा एस.डी.ओ.पी. केालारस अमरनाथ वर्मा को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करायें पर से एस.डी.ओ.पी. केालारस के निर्देशन में थाना प्रभारी कोलारस निरी. सतीश चैहान के नेतृत्व में पुलिस टीम उनि. सुनील सिंह, सउनि. रंगलाल मेहर,प्रआर. संतोष भदौरिया, प्रआर. बृजेश दुबे, आर. नरेश दुबे, आर.चालक बलराम मय शासकीय वाहन के द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी दबिश के दौरान एक व्यक्ति पड़ोरा पावर हाउस के पास कोलारस में मुखबिर द्वारा बताए हुलिए में दिखा संदेह होने पर पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो आरोपी भागने लगा बाद आरोपी का पीछा कर दबोचकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम हुकुम सिंह पुत्र रतनलाल रावत उम्र 28 साल निवासी ग्राम पड़ोरा का होना बताया, जिसके कब्जे से दो कैनों में 30-30 लीटर कच्ची अवैध शराब कुल 60 बल्क लीटर कीमती लगभग 6000 रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पंजीबद्ध कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!