
शिवपुरी/खनियांधाना। खनियांधाना से रामराजा मंदिर से चोरी हुए करोड़ों का कलश का अभी तक सुराग भी नहीं लग सका था कि चोरों ने एक बार फिर खनियांधाना क्षेत्र को निशाना बनाते हुए अछरौनी में स्थित जैन मंदिर को निशाना बना डाला। चोर यहां से जैन मंदिर से ऊपर की मंजिल में बनी बेदी से ताला तोड़ कर 22 जैन प्रतिभाओं को चुरा कर ले गए हैं। यह सभी प्रतिमाएं धातु की थी तथा एक कांच की पेटी में दर्शनार्थ रखी रहती थी। आज सुबह जब समाज के सुरेश चंद जैन दर्शन करने पहुंचे तो प्रतिमाएं चोरी की जानकारी मिली। उन्होंने इसकी सूचना समाज को दी मंदिर में सभी जैन धर्मावलंबी उपस्थित हैं तथा पुलिस को सूचना दे दी गई है।






Be First to Comment