Press "Enter" to skip to content

नेताओं ने देश को वर्गों में बांट दिया, आदमी स्वार्थ का पुतला है: विधायक प्रहलाद भारती

शिवपुरी। एससी-एसटी एक्ट संशोधन के विरोध में सपाक्स सहित अन्य समर्थित संगठन आज शिवपुरी में पोहरी विधायक प्रहलाद भारती का घेराव करने उनके घर पहुंचे तब भारती ने कहा कि मैं पहले भारतीय हूं, हिन्दुस्तानी हूं, 125 करोड़ में से एक नागरिक हूं। फिर किसी जाति, वर्ग का समुदाय का हूं। श्री भारती ने कहा कि हम लोगों ने ही एससी, एसटी, ओबीसी, हरिजन, आदिवासी में बांट दिया है। इस सपाक्स नेताओं ने कहा कि वर्गों में हमने नहीं, नेताओं ने बांटा है तो विधायक भारती ने यह स्वीकार करते हुए कहा कि नेता तो कच्चा मटेरियल है। पहले व्यक्ति आदमी होता है फिर वह नेता, अधिकारी बन जाता है। आदमी स्वार्थ का पुतला है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!