
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम छिरवाहा में विगत सितम्बर को इमरत लोधी छत्ते से गिरकर घायल हो गया था जिसे परिजन इलाज हेतु शिवपुरी जिला अस्पताल में ले गए, जहां से गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इमरत की मौत के बाद अचानक से इमरत के परिजन इमरत के ही भाई एवं उसकी पत्नी और बेटे पर हत्या करने के आरोप लगाने लगे। परिजनों का आरोप है कि इमरत का उसके भाई से जमीनी विवाद चला आ रहा था और कुछ दिन पूर्व ही इमरत को उसके भाई ने जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। खासबात यह है कि जब घटना के समय परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी और जब मौत हो गई तो परिजन आरोप लगा रहे हैं।






Be First to Comment