
शिवपुरी। गुर्जर समाज विकास समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होटल प्रकाश पैलेश के पास गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की 1202वीं जयंती का आयोजन बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ किया गया। इस दौरान सम्राट मिहिर भोज के चित्र पर पुष्पाजंलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरएनसिंह सेनानिवृत्त कार्यपालन यंत्री द्वारा सम्राट मिहिर भोज के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सम्राट मिहिर भोज ने 836 ई.वी. में 885 ईस्वी तक 49 साल तक राज किया व मिहिर भोज प्रथम गुर्जर प्रतिहार वंश के सबसे महान शासक व इनका साम्राज्य अत्यंत विशाल फैला हुआ था। मिहिर भोज विष्णु भगवान के भक्त ने भोज द्वारा अपने सिक्के भी चलाए गए व इतिहास में मिहिर भोज को कई नामों से जाना जाता है व गुर्जर समाज के अन्य वक्ताओं द्वारा भी सम्राट मिहिर भोजन के जीवनकाल के बारे में समाज के लोगो को अवगत कराया गया व समाज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर आरएनसिंह सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री, जंडेलसिंह,अवतारसिंह,अमरसिंह कोटिया,कप्तानसिंह सैकेट्री, पदमसिंह, अवतारसिंह,फतेहसिंह, धर्मेन्द्रसिंह,सुरेन्द्रसिंह,गोंविदसिंह,ऐदलसिंह विक्की,शुभमसिंह,छत्रपाल भाटी,राजकुमारसिंह आदि गुर्जर समाज के लोग मौजूद थे।






Be First to Comment