

शिवपुरी l श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति की तत्वाधान में 34 वा गणेश समारोह प्रारंभ हो गया है । भगवान गणपति की स्थापना घर-घर मोहल्लों चौराहों आदि पर विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों द्वारा की गई है जिसकी सुबह शाम नित्य आराधना को देख ऐसा लगता है जैसे पूरा शहर धर्म में हो गया हो।
श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति ने विगत तेतीस वर्षों से इस कार्यक्रम को जन सहयोग से इतनी भव्यता प्रदान की है यही कारण है कि इसके मुख्य समारोह को देखने के लिए दूर दराज से भी लोग आते हैं व सारी रात झांकियों एवं गणपति प्रतिमा विसर्जन के साथ-साथ विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं द्वारा लगाई जाने वाले नि:शुल्क खानपान स्टॉलों से प्रसादी का भरपूर आनंद उठाते हैं। श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह अध्यक्ष तेजमल सांखला, कार्यकारी अध्यक्ष मनीष जैन संयोजक रामकृष्ण मित्तल उपाध्यक्ष प्रमोद गर्ग सचिव महेंद्र रावत, बृज दुबे, मुकेश आचार्य, तरुण अग्रवाल, कालू राम शिवहरे, श्याम सुंदर राठौर, विजय चौकसे, भूपेंद्र बिकल, सहित स्वागत अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा ने सभी नगरवासियों से कार्यक्रम को भव्य बनाने की अपील की है
16 से शुरु होगी अचल झांकी प्रतियोगिता
श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति के तत्वावधान में चलने वाले श्री गणेश महोत्सव के दौरान 16 सितंबर से नगर की विभिन्न स्थानों पर अचल झांकियां जनता की दर्शनार्थ मण्डलों द्वारा लगाई जाएंगी,जिन्हें देखने रात्रि में पूरा नगर उमड़ेगा।अचल झांकी संयोजक बृज दुबे ,व मुकेश आचार्य ने सभी निर्माताओं से आग्रह किया है कि, वे अपनी झांकियां रात्रि 8 बजे तक जनता के दर्शनार्थ लगाएं ताकि,जनता उनको निहार सके । आप अपनी झांकियां पूर्व की ही भाँती राष्ट्रीय धार्मिक व सामाजिक चरित्र पर ही लगाएं ध्यान रहे झांकियों में वृक्ष का इस्तेमाल न करें अचल झांकी प्रतियोगिता दो वर्गों में रहेगी जूनियर व सीनियर वर्ग । प्रतियोगिता 16 सितंबर से 21 सितंबर तक रहेगी।






Be First to Comment