Press "Enter" to skip to content

हिन्दी, भारत देश की मातृभाष है मुझे गर्व है कि मैं हिन्दी भाषी हूं: अशोक ठाकुर

एसपीएस एकेडमी में हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ
शिवपुरी। हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत एसपीएस एकेडमी कॉलेज ऑफ एज्युकेशन शिवपुरी मेें हिन्दी सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एसपीएस गु्रप के संचालक अशोक ठाकुर, प्राचार्य पंकज भास्कर, सीपी गुप्ता, हर्ष सक्सेना, सुनील तिवारी, क्रीड़ाधिकारी वसीम खान, व्याख्याता उपासना श्रीवास्तव, तृप्ति शर्मा, भारती अग्रवाल, शिल्पी तोमर एवं पुष्पेन्द्र अष्ठाना सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। 
संचालक अशोक ठाकुर ने हिन्दी की महत्वता को बताते हुए कहा कि हिंदी की खासबात यह है कि इसमें जिस शब्द को जिस प्रकार से उच्चारित किया जाता है, उसे लिपि में लिखा भी उसी प्रकार जाता है। श्री ठाकुर ने कहा कि हिन्दी, भारत देश की मातृभाष है मुझे गर्व है कि मैं हिन्दी भाषी हूं। अनेकता में एकता का स्वर हिन्दी के माध्यम से गूंजता है। जीवन में भाषा का सबसे अधिक महत्व होता है। प्राचार्य पंकज भास्कर ने कहा कि सामान्य कार्यों में हिन्दी के चलन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए क्योंकि हिन्दी भाषा सरल, मीठी एवं मनोरम है। सीपी गुप्ता ने हिन्दी के विषय पर कहा कि हिन्दी भाषा के माध्यम से व्यक्ति अपने भावों को बहुत सरलता से व्यक्त किया जा सकता है। हिन्दी सप्ताह में सुनील तिवारी, वसीम खान आदि ने भी हिन्दी की अनिवार्यता एवं महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्दी का साधारण बोलचाल में अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर दिया जाना चाहिए इसी के तहत दिनांक 14 से 28 सितम्बर तक महाविद्यालय प्रांगण में हिन्दी में कार्य एवं केवल हिन्दी भाषा का ही उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी हिन्दी भाषा के ऊपर व्याख्यान एवं विचार व्यक्त किए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!