Press "Enter" to skip to content

राजमाता की जन्मशताब्दी वर्ष को मंडल स्तर पर भव्यता से मनाया जायेगा

शिवपुरी। जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक राष्ट्रवादी विचार परिवार को अपने स्नेह से सिंचित करने वाली ममतामयी राजमाता विजयाराजे सिंधियाजी का जन्मशताब्दी वर्ष कल 12 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है। देश भर में राजमाता जी की जन्मशताब्दी वर्ष को भव्यता के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह राजमाता जी की कर्मस्थली ग्वालियर में होगा। जहां मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह  चौहान  स्वयं उपस्थित रहेंगे तथा कार्यक्रम के पश्चात् महिला मोर्चा की मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाएंगे।विजयाराजे सिंधिया जी की जन्मशताब्दी वर्ष की शुरूआत के उपलक्ष्य में देश में और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आदरांजली प्रदान करेंगे
इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने जिले के सभी मंडल अध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती सभी मंडल स्तर पर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के साथ सेवा कार्य स्वच्छता स्वास्थ्य शिविर आदि के साथ मनाई जावे सभी मंडल प्रभारी विधानसभा प्रभारी जिला पदाधिकारीआयोजन में शामिल होकर राजमाता जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालेंगे ओर अपने अपने मंडलों में राजमाता जी की जयंती के अवसर पर उपस्थित होकर भव्यता के साथ जयंती को मनाएं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!