ग्वालियर । भाजपा द्वारा पूर्व राज्यमंत्री रहे केएल अग्रवाल का बमौरी से टिकिट काट दिया जिसके बाद वह उन्होंने भाजपा से भगावत करते हुए आज करीब पांच हजार समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। खासबात यह रही है कि केएल अग्रवाल के समर्थकों की करीब दो किमी लंबी रैली थी।
यहां बता दें कि केएल अग्रवाल पूर्व शिवपुरी के प्रभारी मंत्री रह चुके हैं। पूर्व राज्यमंत्री केएल अग्रवाल ने कहा था कि 1998 से उनके घर पर भाजपा का झंडा लहरा रहा है और लहराता रहेगा पर अगर कार्यकर्ताओं ने कहा तो मैं चुनाव भी लडूंगा। उन्होंने कहा कि वे किसी दूसरी पार्टी की बजाय निर्दलीय लडऩा पसंद करेंगे। उनका कहना था कि वे इसलिए विरोध नहीं कर रहे कि उन्हें टिकट नहीं दिया गया। उनका विरोध इसलिए है कि जिसे टिकट दिया गया है वह भाजपा में हैं ही नहीं। मुझे मैदान से हटाने के पीछे कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का हाथ है।


बड़ी खबर- पूर्व राज्यमंत्री केएल अग्रवाल ने की भाजपा से बगावत, पांच हजार समर्थकों के साथ भरा फार्म, देखें वीडियो
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कायस्थ समाज की पहल: वृद्धा आश्रम को मिली ठंडी राहत / Shivpuri News
- चिरली में पटवारी पर रिश्वतखोरी के आरोप: नामांतरण के लिए मांगे हजारों रुपए, किसान जलभराव से भी परेशान / Shivpuri News
- FIR में 4 लाख… हकीकत में 30 लाख की चोरी! 10 महीने बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी / Shivpuri News
- लीज 1 बीघा 700 बिस्वा, कब्जा 50 बीघा पर! गिट्टी क्रेशर की धूल से आसपुर के ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News
- आदिवासी बस्ती के बीच शराब दुकान… नशे से बिगड़ रहा माहौल, महिलाएं-बच्चे असुरक्षित—ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग / Shivpuri News





Be First to Comment