….
भाजपा सरकार पर किया तीखा प्रहार…
*सीएम और पीएम पर जमकर बरसे — सिध्दू.
*कोलारस विधानसभा क्षेत्र में सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए झोंक दी है। सभाओं का दौर जारी है।*
*आज कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव के समर्थन में सब्जी मंडी एप्रोच रोड पर पंजाब सरकार के मंत्री , फ़ेमस टीवी कलाकार एवं ख्याति प्राप्त पूर्व क्रिकेटर सिध्दू ने एक आम सभा को संबोधित किया चूंकि सिध्दू कॉमेडी शो करते आये हैं तो वही लहजा आज मंच पर भी दिखा । मंच से तंज कसते हुये कहा मामा तो गियो और मोदी भी गियो, मामा और मोदी गुरु अंधा,चेला बेहरा दोनों नरक में टेलम टेरा ठोको ताली ,उन्होंने कहा कि जब मैं जवान था तो छक्का मारता था ,परंतु यह लोग तो मुझसे भी तगड़े हैं और आप से भी तगड़े हैं छक्का मारेंगें तो बॉल प्रदेश के उस पार चली जाएगी।*
*मोदी कहते हैं बरेली पहुंचकर भाइयों, बहनों मुझे बरेली बड़ी अच्छी लगती है ,क्योंकि झुमका यही पर गिरा था, आसम चले गए और वहां कहते हैं यहां की चाय बड़ी अच्छी लगती है । बहनों- भाइयों क्या आपके पास पन्द्रह लाख आए ? गंगा मैया साफ हुई क्या ? बुलेट ट्रेन आई क्या? काला धन वापस आया क्या ? तो फिर आप को क्या मिला बाबा जी का ठुल्लू ? यह लोग झूठ बोलते हैं । शिवराज मामा कहता है किसान की बच्ची की शादी में कराऊंगा ,और आप बताओ यहां पर सोयाबीन की कीमत क्या है ,और पहले क्या थी , अगर फसल का दाम सही मिलता तो तुम क्या किसी की बेटी की शादी करोगे मामा किसान तुम्हारी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से कर देता। मामा तुम क्या बेटियों के लिए करोगे मध्यप्रदेश में एक दिन में 15 बलात्कार रोज हो रह हैे। क्या सुरक्षा दे रहे हो । डीजल का दाम इन्होंने बढ़ाया, इससे किसान की लागत अधिक हुई ,और आय कम हो रही है। किसान को मैं पूछता हूं उन्होंने किसान को क्या दिया सिर्फ परेशानी ,पहली बार देखा है मैंने कि गरीब का पैसा गरीब नहीं निकाल पाता है। तो कई गरीब लाइन में लगकर मर गए ,परंतु क्या कोई अमीर लाइन में लग कर मरा है, नहीं मरा शिवराज मामा झूठ पर झूठ बोलता जाता है । ऐसी सरकार को अब सबक सिखाने का समय आ गया है ,और शिवराज मामा को इस बार सबक सिखा दो और कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र यादव को भारी बहुमत से विजय बनाना है।*
*हजारो की संख्या में आमसभा में उपस्थित आमजन में उत्साह पैदा करने का काम ठोको ताली ने ही कर दिया। नवजोत सिंह सिध्दू का तकिया कलाम ठोको ताली ने आज पूरी सभा को तालियों की गर्जना से गुंजायमान रखा और आमजन के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम भी किया।*
मंच पर जैसे ही पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री सिध्दू आए, तो उनका स्वागत बड़े उत्साह के साथ तालियों की गर्जना के बीच किया गया । मंच पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव , प्रदेश महामंत्री हरवीर सिंह रघुवंशी,कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र यादव ,विधानसभा प्रभारी अशोक चौधरी, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष सीता राम रावत, बदरवास जनपद अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश यादव,सिंधिया फैन्स क्लव जिला अध्यक्ष पवन शिवहरे, कांग्रेस शहर अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, मण्डलम अध्यक्ष बलबीर निबौरिया, मण्डलम अध्यक्ष धर्मेन्द्र रावत, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौहन गौड़,धर्मेन्द्र जैन ( पल्लन ), योगेन्द्र रघुवंशी ( बन्टी भैया ), हरिओम रघुवंशी, ओपी भार्गव, अमित शिवहरे, राम भरोसी शर्मा , प्रहलाद यादव, हरिशंकर धाकड़, श्रीराम गौड़ , विक्की राजोरिया सांसद प्रतिनिधि नवल सिंह सोलंकी , हरिओम जाटव, गजराज सिंह कुशवाह सहित समस्त कांग्रेस नेता सभा में मौजूद रहे।





Be First to Comment