Press "Enter" to skip to content

झूठे दस्ताबेज पेश कर जमीन करा ली अपने नाम,6 पर केस दर्ज

शिवपुरी।जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम राजघाट में रहने वाले एक युवक की जमीन ग्राम मुगावली में रहने वाले युवकों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने नाम कर ली। मामले में जब जमीन मालिक को जानकारी मिली तो उन्होंने थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई जहां पुलिस ने 6 पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों की जानकारी के अनुसार रतना पुत्र मुलुआ आदिवासी निवासी राजघाट ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि बामन बेडी आदिवासी निवासी बड़खेडा थाना मुंगावली जिला अशोकनगर, हरको यादव निवासी बामौर अशोकनगर, हरको यादव निवासी बामोर, बालेंदु यादव निवासी बंदला, मनोहर शर्मा निवासी बामोरकला, इंद्रपाल यादव निवासी खिरिया बिज रावन, जगदीश यादव निवासी बदला बामोरकला ने जमीन को अपने नाम करवा लिया। जब उसे इस बात का पता चला तो वह थाने गया जहां मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!