तेज रफ्तार लोडिंग ने बाइक सवार दंपत्ति में मारी टक्कर

शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के तहत एक लोडिंग वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक से भितरवार जा रहे दंपत्ति में टक्कर मार दी। घटना में दंपत्ति सहित उनका एक बेटा घायल हो गया। वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
घायल जगमोहन पुत्र मेहरबान परिहार निवासी ग्राम देवगढ़ थाना भितरवार जिला ग्वालियर ने बताया कि गुरुवार को वह नरवर से भितरवार जा रहे थे तभी करैरा भितरवार रोड वहगवा गांव के आगे पुल के पास पीछे से तेज गति से आ रहे एक लोउिंग वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। बाइक पर जगमोहन सहित उसकी पत्नी रचना व एक 8 माह का बेटा अर्जुन बैठा हुआ था। टक्कर लगते ही वह जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए। वहीं लोडिंग वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से भाग गए। घटना की जानकारी रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

संबंधित खबरें