
CHSE Odisha +2 Result 2019: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE), ओडिशा ने 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्ट आज 21 जून को घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी। स्कूल और मास एजुकेशन मिनिस्टर समीर रंजन दास द्वारा औपचारिक रूप से आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए CHSE Odisha Result 2019 की घोषणा की गई।
2 लाख से अधिक छात्र अब आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
कॉमर्स स्ट्रीम में, कुल पास पर्सेंटेज 70.26% रहा। 65.89% आर्ट्स स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है।
CHSE Odisha +2 Result 2019: ऐसे चेक करें रिजल्ट
– CHSE की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाएं
– होमपेज पर दिए गए Odisha +2 Result Link पर क्लिक करें
– Plus Two Exam रजिस्ट्रेशन डिटेल्स एंटर करें।
– अगले पेज पर अपने Odisha +2 Result डाउनलोड करें
बता दें कि परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च के बीच आयोजित की गई थी।
CHSE Odisha Arts Result 2019 और CHSE Odisha Commerce Result 2019 को SMS के माध्यम चेक करने के लिए सभी उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेजेस को फॉलो करना होगा।
RESULT (space) OR 12 (space) ROLLNO
text को 56263 पर भेजें
CHSE Odisha ने 12 जून को कक्षा 12 साइंस स्ट्रीम के परिणाम जारी किए थे। इस वर्ष साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में लगभग 99,000 छात्र उपस्थित हुए और 70,706 छात्र उत्तीर्ण हुए।





Be First to Comment