Press "Enter" to skip to content

खनियाधाना ब्राह्मण समाज का दीपावली मिलन समारोह अन्नकूट आयोजित | Khaniyadhana News

खनियाधाना- ब्राह्मण समाज खनियाधाना का दीपावली मिलन समारोह और अन्नकूट कार्यक्रम रविवार को बड़ी संख्या में मौजूद समाज बंधुओं की मौजूदगी में आयोजित हुआ।धंधोरा मंदिर स में आयोजित ब्राह्मण समाज के दीपावली मिलन और अन्नकूट कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की पूजा व आरती के साथ आयोजित हुआ। सामाजिक मेल मिलाप और प्रेम सौहार्द के लिए आयोजित इस अन्नकूट कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी समाज बंधुओं के बीच सामाजिक गतिविधियों पर विचार विमर्श कर भविष्य की कार्ययोजना बनाई गई। कार्यक्रम के अंत में भगवान परशुराम को भोग प्रसादी कर सभी विप्रजनों का सपरिवार सहभोज अन्नकूट कार्यक्रम हुआ जो देर रात तक जारी रहा।
 कार्यक्रम में महिला, पुरुष और बच्चों ने गीत, नृत्य, चुटकुले, कविता सुनाई। 75 वर्ष से अधिक आयु के समाज बंधुओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अशोक पंडा ,कैलाश चतुर्वेदी, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भारद्वाज मध्य क्षत्रिय ब्राह्मण सभा अध्यक्ष दिनेश कुमार पांडेय, जय कुमार पांडे , कमलेश चौबे, रुद्र पुरोहित , चंद्रशेखर पुरोहित सुरेश देव पांडेय , सोनू दीक्षित मदन चौबे, विनोद पांडेय, अवधेश पांडेय, नवल किशोर चौबे, विभाग अनिल कुमार, रमाकांत पाठक, संजीव पुरोहित, वेद प्रकाश पुरोहित, अभिषेक अग्निहोत्री, जितेंद्र पुरोहित, सुनील शर्मा,महेश अग्निहोत्री ,अनिल पराशर,कौशल शर्मा, राम नरेश त्रिपाठी ,सुरेंद्र कुमार शर्मा , आदि आदि गणमान्य समाज के विप्र उपस्थित थे।
ब्राह्मण समाज के इस दीपावली मिलन अन्नकूट कार्यक्रम में खनियाधाना सहित आसपास क्षेत्र के ब्राह्मंणजन मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!