,

6 अक्टूबर को शिवपुरी के कई इलाकों में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, रातौर-भैंसाना फीडर से जुड़े क्षेत्र होंगे प्रभावित / Shivpuri News

शिवपुरी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य किया जाएगा। इसके चलते 6 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।

विद्युत विभाग के अनुसार 33 केवी रातौर फीडर और 33 केवी भैंसाना फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अंतर्गत 33/11 केवी रातौर एवं लालगढ़ से जुड़े समस्त क्षेत्र तथा 33/11 केवी उपकेंद्र भैंसाना और झिरी से जुड़े क्षेत्र शामिल हैं।

विभाग ने उपभोक्ताओं से रखरखाव कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है।