,

एसडीएम पब्लिक स्कूल में चित्रों में दिखी विकसित भारत की संकल्पना, वंश सोनी प्रथम / Shivpuri News

शिवपुरी। एसडीएम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “विकसित भारत की संकल्पना 2047 एवं प्रधानमंत्री द्वारा विगत 25 वर्षों में किए गए सेवाकार्य” विषय पर विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा और देश के विकास को लेकर अपनी सोच को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम-किसान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर योजना और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे विषयों को अपनी कलाकृतियों में दर्शाया।

प्रतियोगिता में वंश सोनी ने प्रथम, देवकी यादव ने द्वितीय और निशा चिड़ार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की कलाकृतियों में उनकी कल्पनाशीलता और विषय की समझ देखने को मिली।

21 सितंबर 2026 को विद्यालय में चित्रकला प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया। अभिभावकों और उपस्थितजनों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों की कला प्रतिभा की सराहना की।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति की क्षमता, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


संबंधित खबरें