Press "Enter" to skip to content

एक पर की कार्यवाही पांच की छोड़ा मंडी सचिव तोमर को मिला नोटिस, दो एएसआई हटाए | Shivpuri News

शिवपुरी।  संभागीय उड़नदस्ता दल द्वारा दर्ज छह प्रकरणों में से मंडी सचिव ने पांच प्रकरणों में कार्रवाई नहीं की। संयुक्त संचालक की बिना सलाह के गेहूं व चने की गाड़ियां छोड़ दीं। संयुक्त संचालक आरपी चक्रवर्ती ने सचिव अनिरुद्ध तोमर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस नोटिस से एमडी संदीप यादव को भी भेजकर अवगत कराया है। वहीं सीधी तौल होने पर दो मंडी एएसआई को भी हटा दिया है।
सीधी तौल की सूचना पर संभागीय उड़नदस्ता दल ने 14 मई को आकर छह प्रकरण दर्ज किए थे। मंडी टैक्स का पांच गुना वसूलने की कार्रवाई के लिए मंडी सचिव को प्रकरण सौंपे थे। लेकिन मंडी सचिव ने एक फड़ वाले पर कार्रवाई कर बाकी पांच प्रकरणों को छोड़ दिया। पकड़े गए माल को छोड़कर संभागीय उड़नदस्ता दल की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!