शिवपुरी: नगर के मुख्य बाजारों और तंग गलियों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि राहगीरों का पैदल निकलना दूभर हो गया है। आए दिन होने वाली सांडों की लड़ाई में न केवल वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं बल्कि कई लोग गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुँच चुके हैं स्थानीय निवासियों में इस समस्या को लेकर भारी रोष है
बाजार बने अखाड़ा दहशत में लोग
नगर के मुख्य चौराहों बस स्टैंड और तंग बाज़ारों में सांडों के झुंड डेरा जमाए रहते हैं। जब ये आपस में लड़ते हैं, तो आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने पर मजबूर हो जाते हैं वही दुकानदारों का कहना है कि सांडों की लड़ाई के कारण कई बार दुकानों के बाहर रखा सामान बर्बाद हो जाता है और ग्राहक दुकान तक आने से कतराते हैं
पूर्व में हो चुके हैं कई लोग चोटिल
यह पहली बार नहीं है जब सांडों ने आतंक मचाया हो। पूर्व में भी कई राहगीरों को सांड अपनी चपेट में ले चुके हैं जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। वृद्धजनों और छोटे बच्चों के लिए स्थिति और भी खतरनाक बनी हुई है
नगर परिषद अनदेखी पर उठ रहे सवाल
नगर परिषद खनियांधाना की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लोगों का कहना है कि आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं नगर परिषद खनियांधाना में आवारा सांड एवं जानवर पकड़ने के लिए पर्याप्त उपकरण मौजूद हैं फिर भी वह उपकरण नगर परिषद में खड़े-खड़े जंगाल खा रहे है खनियांधाना में कांजी हाउस और गौशालाओं की व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित नजर आ रही है सड़कों के बीचों-बीच बैठे ये सांड न केवल यातायात बाधित करते हैं, बल्कि रात के अंधेरे में वाहन चालकों के लिए काल साबित हो रहे हैं
मुख्य समस्याएं: एक नज़र में
यातायात बाधित: मुख्य मार्गों पर सांडों के जमावड़े से घंटों जाम की स्थिति
जानलेवा हमले राहगीरों को अचानक हमला कर घायल करना
आर्थिक नुकसान सांडों की लड़ाई में सड़कों पर खड़े दोपहिया और चार पहिया वाहनों का क्षतिग्रस्त होना
डर का माहौल शाम ढलते ही सड़कों पर निकलने से कतरा रहे लोग
खनियांधाना नगर की जनता अब इस समस्या का स्थायी समाधान चाहती है। यदि समय रहते इन आवारा सांडों को पकड़कर सुरक्षित स्थान या गौशालाओं में नहीं भेजा गया तो भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता
इनका कहना हैं
मैंने पूर्व में कई बार खनियाधाना नगर परिषद के सीएमओ साहब को फोन के माध्यम से एवं खुद जाकर अवगत कराया है पर न जाने नगर परिषद किस निद्रा में हैं जबकि खनियांधाना नगर परिषद के पास आवारा जानवरों को पकड़ने के पर्याप्त साधन है फिर भी कोई बड़ी अनहोनी के लिए इंतजार कर रहे हैं जबकि मेरे पिताजी को भी सांड के द्वारा घायल कर दिया गया था जिनका करीब 15 दिन उपचार होने के बाद सही हो पाए थे
ऋषभ सोनी जिला संयोजक बजरंग दल खनियांधाना
आपके द्वारा मुझे बताया गया है में इस संबंध में तत्काल सी एम ओ से बात करता हु और जो आवारा जानबर व सांड घूम रहे है उनको पकड़वा कर बाहर जंगल मे छुड़वाने का काम करेंगे
भानू चौधरी बिधायक प्रतिनिधि नगर परिषद खनियांधाना
आपके द्वारा बताया गया है कि नगर में 10 से 12 सांड ऐसे है जो लोगो को चोटिल कर रहे है अपने पास गाड़ी है उनको आज ही पकड़वा कर बाहर जंगल मे छुड़वा देते है
आशुतोष त्रिपाठी सीएमओ नगर परिषद खनियाधाना












Be First to Comment