शिवपुरी: शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है, लेकिन शिवपुरी नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी आम जनता को राहत देने के बजाय “अपनों” को उपकृत करने में व्यस्त हैं। शहर की कई कॉलोनियों में हफ़्तों से पानी की बूंद-बूंद के लिए त्राहि-त्राहि मची है, वहीं नगर पालिका के सरकारी टैंकरों का उपयोग निजी संबंधों को निभाने में किया जा रहा है।
कमलागंज में सुबह-सुबह खुला भ्रष्टाचार का खेल
ताजा मामला आज शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 की सुबह करीब 9:00 बजे कमलागंज क्षेत्र में देखने को मिला। यहाँ एक ओर मोहल्ले के लोग पीने के पानी के लिए परेशान होते रहे, वहीं नगर पालिका का एक सरकारी टैंकर किसी जरूरतमंद बस्ती में जाने के बजाय एक रसूखदार के घर के सामने खड़ा पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नगर पालिका के अधिकारियों के निर्देश पर यह टैंकर वहां खाली किया गया, जबकि उन कॉलोनियों में पानी की सप्लाई बंद है जहाँ इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।
सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग, जनता को चूना
यह कोई पहला मामला नहीं है जब नगर पालिका के संसाधनों की ऐसी बंदरबांट देखी गई हो। सरकारी रिकॉर्ड में ये टैंकर उन क्षेत्रों के लिए रवाना किए जाते हैं जहाँ जल प्रदाय बाधित है, लेकिन हकीकत में ये टैंकर अधिकारियों के ‘खास’ मिलने वालों के घरों की टंकियां भर रहे हैं।







Be First to Comment