पोहरी। धामौरा गांव में आयोजित होने वाला प्रसिद्ध धामौरा मेला, जो कि लगभग 50 वर्षों से निरंतर क्षेत्र की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान बना हुआ है, का शुभारंभ पूर्व मंत्री माननीय श्री सुरेश धाकड़ रांठखेडा जी एवं नगर परिषद अध्यक्ष पोहरी द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया।
शुभारंभ अवसर पर पूर्व मंत्री श्री सुरेश धाकड़ जी ने कहा कि धामौरा मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह मेला पीढ़ी दर पीढ़ी ग्रामीण जीवन की सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए आ रहा है और क्षेत्र के आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।
नगर परिषद अध्यक्ष पोहरी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे पारंपरिक मेलों से ग्रामीण संस्कृति को संरक्षण मिलता है तथा स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और कलाकारों को भी प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने मेला समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, मेला समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। मेले के शुभारंभ के साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्साह, उल्लास और लोकसंस्कृति से सराबोर वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर जनपद उपाध्यक्ष मुन्नालाल रावत , पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, पार्षद धीरेन्द्र वर्मा , समिति के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, सदस्य प्रहलाद धाकड़ धामौरा आदि उपस्थित रहे ।






Be First to Comment