Press "Enter" to skip to content

सरकारी डाक्टर ने मरीज को बुलाया निजी क्लीनीक पर ,शिवपुरी जिला चिकित्सालय बना लापरवाही का अड्डा | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के सरकारी अस्पताल से हैं जहाँ लगातार लापरवाही सामने आ रही हैं। आपको यहाँ बता दें कि डॉक्टर लगातार लापरवाही के घेरे में आ रहे हैं। लेकिन हर बार की तरह कोई कठोर कार्यवाही नही होती हैं। हमेशा बचते नज़र आते हैं। जिसके चलते एक के बाद एक लापरवाहियां हो रही हैं। कार्यवाही सिर्फ खाना पूर्ति के लिए की जाती हैं। कई डाक्टर अपने चेंबर में मिलते नहीं। जो मिलते भी हैं वो मरीजों को सरकारी दवाओं से महरूम रखते हैं। शानिवार के दिन फास्टसमाचार डॉट कॉम ने जिला अस्पताल की पड़ताल किया तो पता चला कि जिला अस्तपाल पूरी तरह से लापरवाही का अड्डा बन गया है।
निजी क्लीनीक पर बुलाते हैं डाक्टर
एक मरीज के ब्रजेन्द्र शर्मा ने फास्टसमाचार से बातचीत मे कहा कि मेरी पत्नी ने कल रात्रि जिला अस्पताल में एक बालिका को जन्म दिया परंतु आज सुबह उसके शरीर पर इंफेक्शन के लक्षण दिखे डाक्टर संकल्प जैन जोकि डयूटी डॉक्टर है उन्हे दिखाने के लिए गया था। लेकिन डाक्टर साहब ने मुझे यहां देखने के बजाय अपने निजी क्लीनिक पर आने के लिए बोला है। कहा कि यहां आपका इलाज सही तरीके से नहीं हो पाएगा मेरे निजी अस्पताल पर आकर ही इलाज कराएं। डॉक्टर साहब ने यह कहते हुए प्रार्थी को अपना विजिटिंग कार्ड थमा दिया। बृजेन्द्र शर्मा ने अस्पताल प्रबंधक सिविल सर्जन डॉ पीके खरे को भी लिखित आवेदन देकर अपनी व्यथा सुनाई परंतु सिविल सर्जन मैं भी उनके आवेदन को अपने पास रख कर प्रार्थी की इलाज की कोई व्यवस्था नहीं की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!