शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फोरेस्ट नाका ग्रीन व्यू रोड के पास से शिवराज सिंह पुत्र रमाल सिंह धाकड़ निवासी सर्कुलर रोड शिवपुरी ने 33 केबी का करीब 1200 मीटर विद्युत तार चोरी कर लिया। चोरी गए तार की कीमत विद्युत विभाग ने 90 हजार रुपए आंकी है। कंपनी के सहायक यंत्री रवि प्रकाश की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 136 विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
फोरेस्ट नाका क्षेत्र से 90 हजार का विद्युत तार चोरी