Press "Enter" to skip to content

पिछोर पुलिस की कार्यवाही: 90 हजार कीमत की 36 पेटी अवैध शराब की जब्त

file photo

शिवपुरी। पिछोर थाना पुलिस ने थाना प्रभारी श्री यादव के नेतृत्व में शराब का अवैध परिवहन करने की फिराक में अपने घर के पीछे बैठे आरोपी के कब्जे से 16 पेटी अंग्रेजी और 20 पेटी देशी शराब जब्त की। पकड़ी गई शराब की कीमत 90 हजार रुपए आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार एसआई अंशुल गुप्ता को कल इलाका गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गरैठा में स्कूल के पास ग्राम मनगुली का प्राण सिंह लोधी अपने बसई रोड पर स्थित घर के पीछे बने गड्ढे में अवैध शराब की पेटियां रखे हुए है और कहीं ले जाने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा है।  मुखबिर की सूचना पर से अंशुल गुप्ता ने अपनी टीम के साथ मौके पर दबिश दी तो प्राण सिंह घर के पीछे बने गड्ढे में रखी शराब की पेटियों के पास में बैठा था। पुलिस को आता देख प्राण सिंह मौके से खेतों की ओर भागा जिसका पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। पुलिस ने गड्ढे से 36 खाकी रंग की कागज के पुट्ठे की पेटियां बरामद कीं। 16 पेटियों पर सोम गु्रप ऑफ कंपनीज लिखा हुआ था। प्रत्येक पेटी में 12 ब्लेक फोर्ट वीयर की बोतल थीं। इसके अलावा 20 खाकी रंग की कागज के पुट्ठे की पेटी जिन पर क्यूसिस डिस्टिलरीयस लिमिटेड लिखा था जिसकी प्रत्येक पेटी में देशी मदिरा प्लेन के 50 क्वार्टर थे। प्रकार प्रकार पकड़ी शराब 304.8 वल्क लीटर जिसकी कीमत 90 हजार रुपए आंकी गई। पुलिस ने आरोपी प्राण सिंह के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। शराब पकडऩे में उपनिरीक्षक अंशुल गुप्ता, प्रधान अरविंद यादव, आर. दीपकचंद, मलखान, रामनाथ, मांगीलाल, रामअवतार की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!