शिवपुरी। देश के प्रख्यात समालोचक, कवि और बहुआयामी रचनाकार डाॅ. परशुराम शुक्ल विरही का 90वां जन्मदिन होटल सोन चिरैया के सभाकक्ष में शाम 4 बजे से आयोजित किया गया है। इस आयोजन में डाॅ. विरही के स्वागत, सम्मान के साथ उनके रचना-संसार के विभिन्न पक्षों पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी। उपरोक्त आयोजन में शिवपुरी के समस्त साहित्यकारों तथा साहित्य प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया गया है।



