खनियांधाना के देवरी गांव की घटना, सुबह 5 बजे मिला शव
शिवपुरी। देवरी गांव में 38 साल के युवक की जमीन की रंजिश के चलते ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भरत (38) पुत्र रूपसिंह यादव निवासी ग्राम देवरी की लाश शनिवार की सुबह 5 बजे खेत के नजदीक पड़ी मिली। मौके पर पड़ी लाश को देखकर लग रहा है कि किसी ने ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी है। मृतक के भाई जंडेल सिंह का आरोप है कि उसके भाई की हत्या जमीन की रंजिश की वजह से की गई है। गांव के ही महेंद्र यादव, नीलेश, लक्ष्मीकांत, गोविंद, अनिल, जितेंद्र, सुखवीर, आशाराम और बल्लू से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। तीन दिन पहले ही भरत को जान से मारने की धमकी दी थी।




