शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के ऋण माफी में वादाखिलाफी कर रही है अभी तक किसानों के खातों में राशि नहीं पहुंची है। इसी तरह केंद्र सरकार ने किसानों को 6000 सम्मान निधि देने की घोषणा की है उसकी सूची भी तैयार करके केंद्र को नहीं भेजी गई है। बेरोजगारों को महंगाई भत्ता देने की बात कही थी बेरोजगारों के खाते में अभी तक राशि नहीं पहुंची है। राज्य सरकार द्वारा जो घोषणा की थी वह निभाई नहीं जा रही है और प्रदेश की जनता के साथ में वादाखिलाफी की जा रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है हत्या, अपहरण और लूट की वारदात बढ़ रही है। सरकार स्थानांतरण उद्योग में लगी है सरकार की नींद खोलने के लिए शिवपुरी विधायक एवं पूर्व कैविनेट मंत्री यशोधरा राजे एवं रणवीरसिंह रावत के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट का घेराव और प्रदर्शन करने का निर्णय भारतीय जनता पार्टी द्वारा लिया गया है।
कांग्रेस सरकार की किसानों व युवाओं से धोखाघड़ी के विरोध में भाजपा 9 मार्च को करेगी कलेक्ट्रेट का घेराव-shivpuri news
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News





Be First to Comment