Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री ने आपके खाते में 9 हज़ार डालें हैं कहा और लगवा लिया अंगूठा ,उड़ा दिए रुपए / Shivpuri News

आदिवासियों के गांव पहुंचे ठग, कहा मुख्यमंत्री चौहान ने आपके खाते में 9 हजार रुपए डाले हैं, हम यही से निकालकर दे देंगे और लगवा लिया अंगूठा, कर दी हजारों की ठगी
शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आदिवासी महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए सीधे उनके खातों में 9 हजार रुपये उनके खातों में डाले थे जिसका पता क्योस्क संचालकों को लगाया तो उन्होंने अपनी एक टीम बनाई और गांव-गांव जाकर आदिवासी महिलाओं के अंगूठा लगवा खाते से 9 हजार रुपये की राशि निकाल ली। जब तक ठगी का महिलाओं का पता चला तब तक गांव में आए क्योस्क संचालक गायब हो चुके थे। मामले को लेकर लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।
गांव में जाकर देते थे घर बैठे रुपये निकलवाने का लालच
तेंदुआ थाने के ग्राम सोनपुरा की आदिवासी इंद्रसेन पुत्र बारेलाल धााकड़ निवासी धामनटूक ने बताया कि उनके गांव में कुछ लोग आए और कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आपके खाते में राशि डाली गई है उसको हम घर बैठे ही निकाल देंगे। आप बस अपना अंगूठा लगा दो। जिस पर उन्होंने अपनी सारी जानकारी दे दी और एक महिला को 8 हजार रुपए निकालकर भी दे दिए। इसके बाद अन्य 5 लोगों से जानकारी ली और कहा कि अभी आपके रुपये नहीं आए हैं। इतना कहकर वह चले गए। जब वह बैंक गए तो पता चला कि खातों से राशि निकल गई है। जिसे देखकर वह घबरा गए और अपनी शिकायत थाने में दर्ज करवाई। ठगों ने करीब 6 लोगों से ठगी कर खातों से 8-8 हजार रुपए निकाल लिए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!