ग्रीन मणिपुर मिशन के लिए सरकार ने बनाया 9 साल की बच्ची को ‘ग्रीन एंबेसेडर’, इस खास वजह से चुना ! National News

 à¤—्रीन मणिपुर मिशन के लिए सरकार ने बनाया 9 साल की बच्ची को 'ग्रीन एंबेसेडर', इस खास वजह से चुना
इम्फाल। सरकार द्वारा अपनी किसी भी योजना को आम जनता तक पहुंचाने के लिए ब्रांड एंबेसेडर के लिए आम तौर पर चर्चित चेहरे को चुना जाता है। लेकिन मणिपुर सरकार द्वारा इससे इतर कदम उठाया है। मुख्यमंत्री के ग्रीन मणिपुर मिशन के लिए सरकार ने एक 9 साल की बच्ची को ब्रांड एंबेसेडर बनाया है। पांचवीं क्लास में पढ़ने वाली इस बच्ची का चुनाव भी सरकार द्वारा एक खास वजह से किया गया है।
दरअसल, नौ साल की एलांगबेम एलेंटिना देवी का एक वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था जिसमें वह जोर जोर से रो रही है। एलेंटिना जब पहली क्लास में थी उस वक्त उसने दो गुलमोहर के पौधे लगाए थे जो पेड़ बन गए थे। उन पेड़ों को काटे जाने से वह इतनी दुखी हुई थी कि उसका दर्द आंसूओं में छलकने लगा था। उसका वीडियो भी वायरल हो गया था। इस वीडियो के सरकार के पास पहुंचने के बाद सीएम द्वारा उसे इस मिशन के लिए ब्रांड एंबेसेडर बनाने का निर्णय लिया गया।
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने इसका तत्काल जवाब देते हुए कहा था ‘यह बच्ची उन दो पेड़ों के कट जाने पर रो रही है जो उसने पहली कक्षा में लगाए थे। हम उसके पास गए और उसे सांत्वना देते हुए उसे पौधे दिए। अब वह हमरी सरकार के ग्रीन मणिपुर मिशन की ‘ग्रीन एंबेसेडर’ होगी।’