Press "Enter" to skip to content

भावनगर में वायुसेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग, 9 लोग थे सवार ! National News

Gujarat: भावनगर में वायुसेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग, 9 लोग थे सवार
अहमदाबाद। भारतीय वायुसेना का एक मंगलवार को हादसे का शिकार होने से बच गया। गुजरात के भावनगर में हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी होने से भावनगर के इस गांव में इमरजैंसी लैंडिग करना पड़ा। वायुसेना का यह हेलीकॉप्टर सूरत से जामनगर जा रहा था। इसमें कुल 9 लोग सवार थे।
दरअसल, दक्षिण गुजरात में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात हैं और इसमें फंसे लोगों को बचाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। लैंडिंग करने वाला हेलीकॉप्टर साउथ वेस्टर्न एयर कमान्ड का था और लोगो को बचाने में जुटा हुआ था।

मंगलवार दोपहर यह हेलीकॉप्टर सूरत से जामनगर की तरफ जा रहा था। तभी भावनगर के पास इसमें तकनीकी खामी होने से यहां कुकड़ गांव के खेत में इमरजैंसी लैंडिग करना पड़ा।
हेलीकॉप्टर के इमरजैंसी लेंडिग से आसपास के गांव के लोग स्थानीय प्रशासन में मौके पर पहुंच गया। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक हेलीकॉप्टर में सवार सभी 9 मेम्बर सवार थे। सभी लोग सुरक्षित है। हेलीकॉप्टर को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!