बिजरावन में छठवां उर्स मुबारक 9 को होगा कब्बाली का महा मुकाबला

खनियाधाना :- उर्स आयोजनकर्ता कमेटी के अध्यक्ष जगदीश लोधी शाहिद खान परवेज खान द्वारा बताया गया की खनियाधाना तहसील के ग्राम बिजरावन में हजरत सौदा रिफाकत हुसैन रहमतुल्लाह अलैह पीर बाबा की दरगाह पर 9 मई को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 9 मई 2018 को हजरत सौदा रिफाकत हुसैन रहमतुल्लाह अलैह पीर बाबा की दरगाह पर छठवां सालाना उर्स मनाया जा रहा है जिसमें  सुबह फज़र बाद गुसल चादरपोशी व फातिमा शरीफ होगी रात्रि 7:00 से जवाबी कव्वाली मुकाबला शुरू होगा जवाबी कव्वाली नाजिम साबरी बिजनौर उत्तर प्रदेश और इंतजार चिश्ती कोल्हापुर महाराष्ट्र के बीच होगा सभी आयोजनकर्ता कमेटी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है की सभी लोग उर्स व कव्वाली मुकाबले का आनंद लें और पीर बाबा की दुआ हासिल करे