शिवपुरी ब्यूरो। कोतवाली पुलिस ने बीती रात्रि अनाज मण्डी के सामने हारजीत का दाव लगा रहे 8 जुआरी देवराज गेचर, सन्नी बाल्मिक, शिवम जाटव, प्रदीप जाटव, रवि धाकड़, अनीश अली, कुलदीप जाटव और राकेश जाटव को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस को 2350 रूपए और एक ताश की गड्डी मिली। जिसे जब्त कर आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
टैग: shivpuri



