इंदौर। कोर्टों में जजों की कमी और वकीलों पर हमले के विरोध में 8 जनवरी को पूरे प्रदेश में वकील काम नहीं करेंगे। वकील इस दिन प्रतिवाद दिवस मनाएंगे। राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा अधिवक्ता संघों को भेजे पत्र में कहा है कि वर्तमान में 53 स्वीकृत पदों के विरुद्ध सिर्फ 33 न्यायाधीश काम कर रहे हैं। जजों की कमी से केसों में सुनवाई लंबी चलती है। आपराधिक मामलों में तो 10-15 साल में नंबर आता है। वकील सालों से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग कर रहे हैं। परिषद ने मांग की है कि किसी भी वकील के विरुद्ध अपराध बने तो संबंधित अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष को सूचना देकर ही कार्रवाई की जाए।
8 जनवरी को वकील नहीं करेंगे कोर्टों में काम,
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News





Be First to Comment