नई दिल्ली। उत्कल एक्सप्रेस हादसे को लेकर रेल मंत्री
सुरेश प्रभु के निर्देश के बाद रेलवे के 8 अधिकारियों पर गाज गिरी। रेल
मंत्रालय ने तीन अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया है।
रविवार देर
शाम लिए गए ऐतिहासिक निर्णय में दिल्ली मंडल के सीनियर डिवीजनल इंजीनियर
आरके वर्मा, मेरठ के असिस्टेंट इंजीनियर रोहित कुमार, मुजफ्फरनगर के सीनियर
सेक्शन इंजीनियर इंदरजीत सिंह, खतौली के जूनियर इंजीनियर प्रदीप कुमार को
निलंबित किया गया है। मंत्रालय ने पहली बार रेलवे बोर्ड के सदस्य
इंजीनियरिंग एके मित्तल के अलावा उत्तर रेलवे के जीएम आरके कुलश्रेष्ठ तथा
दिल्ली के डीआरएम आरएन सिंह को छुट्टी पर भेज दिया गया है। उत्तर रेलवे के
चीफ ट्रैक इंजीनियर आलोक कंसल का तबादला किया गया है।
मृतकों की संख्या हुई 32, एफआइआर दर्ज
मुजफ्फरनगर। ट्रेन
हादसे में मृतकों की संख्या 32 हो गई है। घायलों का आंकड़ा 200 के पार
पहुंच गया है। रविवार को एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया और एस-6 कोच
से एक महिला का शव निकाला गया। हालांकि, रेलवे ने 23 यात्रियों की मौत और
98 के घायल होने की ही पुष्टि की है। जीआरपी के एसआई अजय कुमार ने
मुजफ्फरनगर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें आइपीसी की
धारा 304 ए (लापरवाही से मौत का मामला) भी शामिल है। इस बीच, उत्तर रेलवे
के महाप्रबंधक आरके कुलश्रेष्ठ ने बताया कि हादसे की जांच केंद्रीय नागरिक
उड्डयन मंत्रालय के अधीन होगी। जांच रेलवे सेफ्टी कमिश्नर शैलेश पाठक
करेंगे। गौरतलब है कि रेलवे के बड़े हादसे चूंकि सुरक्षा से जुड़े होते हैं,
इसलिए उसकी प्रशासनिक जिम्मेदारी नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन होती है।
देर
रात तक ट्रैक से सभी डिब्बे हटाकर पटरी बिछा दी गई। रेल अधिकारियों ने
बताया कि अब सोमवार सुबह ही तय हो पाएगा कि मेरठ-सहारनपुर के बीच रेल
यातायात किस समय बहाल हो पाएगा। सोमवार शाम तक यातायात सुचारु हो सकेगा।
इससे
पहले रेल हादसे के बाद चौतरफा हमलों से घिरे सुरेश प्रभु ने रविवार सुबह
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन (सीआरबी) को शाम तक जांच करके यह तय करने के लिए
कहा है कि आखिर इस हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है?
रेल मंत्री सुरेश
प्रभु ने ट्वीट किया है कि बोर्ड के द्वारा की जा रही कार्यवाही में नरमी
बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीआरबी को आज शाम तक प्रथम दृष्टया सबूत के आधार
पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार
कौन है?
रेल हादसे में रेलवे के 8 अधिकारियों पर कार्रवाई
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियांधाना में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, पूर्व पार्षद के घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- कोलारस की समस्याओं को लेकर अभिभाषक संघ मुखर, 9 मांगों के समाधान के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम / Shivpuri News
- वन परिक्षेत्र कोलारस में वनभूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- सर्वेयर और रोजगार सहायक पर पैसे लेकर प्रधानमंत्री आवास में नाम जोड़ने का आरोप, रोजगार सहायक पर परिवार के नाम कुटीर स्वीकृत कराने के आरोप / Shivpuri News
- सावोली पंचायत के निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच में मौके पर काम नहीं मिलने का दावा / Shivpuri News





Be First to Comment