Press "Enter" to skip to content

हाय..हाय.. ये महंगाई, लॉकडाउन व डीजल वृद्धि से बढ़ गए सब्जी के दाम, टमाटर 80 तो दशहरी आम हुआ 40 रुपए किलो | Shivpuri News

शिवपुरी। हर दो जगह लगने वाली सब्जी मंडी में टमाटर का भाव आसमान छू रहे हैं। स्थिति यह हो गई है कि टमाटर की कीमत दशहरी आम से दोगुनी हो गई है। सब्जी मंडी में दशहरी आम का भाव 30-50 रुपए किलो है। वहीं टमाटर 60-80 रुपए किलो बिक रहा है। थोक सब्जी व्यापारियों का कहना है कि टमाटर का भाव अभी और बढ़ने के आसार हैं। टमाटर के साथ ही दूसरे शहरों और प्रदेशों से आने वाली हर सब्जी का भाव पिछले 12 दिनों में बढ़ा है, लेकिन टमाटर का भाव जिस तरह बढ़ा इसका लोगों को अंदाजा ही नहीं था।
सब्जी के थोक व्यापारियों कहना है कि पहले लॉकडाउन के समय किसानों का टमाटर की फसल में भारी नुकसान हुआ है। जिसके बाद किसानों ने टमाटर की नई फसल नहीं लगाई। अनलॉक 2.0 में शहर के होटल और रेस्टोरेंट खुलने से सब्जियों की मांग बढ़ी है। ऐसे में हर सब्जी के दामों में भी भारी इजाफा हुआ है, लेकिन जो सब्जियां दूसरे शहरों से आ रही हैं उनके दाम बढ़ने का प्रमुख कारण भाड़ा बढ़ना है।
सब्जियों के दाम कितने बढ़े
सब्जी पहले अब
आलू 20 30
टमाटर 20 60-80
भिंडी 20 40 मिर्ची 40 80
कद्दू 15 30
गिल्की 20 50
लौकी 10 20
दशहरी आम 30 40
ट्रांसपोर्ट कारोबारी बोले- डीजल के दाम बढ़ने से सब्जी महंगी
ट्रांसपोर्ट काराेबार से जुड़े अब्दुल रफीक का कहना है कि पिछले तीन हफ्ते में डीजल के दाम करीब 11 रुपए तक बढ़ चुके हैं। इससे ट्रक ऑपरेट करने का खर्च 20 फीसदी तक बढ़ा है। इससे माल भाड़े की दराें में वृद्धि हुई है। भाड़े में बढ़ोतरी के कारण आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं। जिससे सबसे ज्यादा असर सब्जियों पर देखने वालों को मिल रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!