Press "Enter" to skip to content

साहब…! आठ माह से कर रही हूं काम, वार्डन व डीपीसी की मिलीभगत से नहीं मिला 8 माह से वेतन / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! मैं बालिका दात्रावास इंदार में सहायक वार्डन के रूप मे कार्य कर रही हूं। कार्य करते हुए मुझे 8 माह हो गए लेकिन मेरा वेतन अभी तक नहीं दिया। जब इस संबंध में वार्डन व डीपीसी से बातचीत की जाती है तो वह मेरे साथ गाली-गलौंज कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। यह कहना था राखी वर्मा का जो इंदार के बालिका छात्रावास में सहायक वार्डन में पदस्थ है। राखी को वार्डन व डीपीसी द्वारा परेशान किया जा रहा है और वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया। इसलिए वह मंगलवार को जनसुनवाई में गई और अधिकारियों को अपनी फरियाद सुनाई। 

 

कु. राखी वर्मा ने बताया कि वह सहायक वार्डन बालिका छात्रावास इंदार में 8 वर्ष अपनी सेवाए दे रही है। लेकिन अभी तक वार्डन आशा रघुवंशी द्वारा छात्रावास के ताले नहीं खोले गए हैं जिस वजह से मैं बाहर बैठकर अपना कार्य कर रही हू। इस संबंध में मौखिक रूप से शामावि इंदार में डीपीसी के द्वारा निर्देश किया गया था कि मेरी ज्वाईनिंग शामावि इंदार में करवाई जाए। स्कूल के हेडमास्टर के द्वारा लिखित आदेश मांगा गया पर आज दिनांक तक कोई लिखित आदेश नहीं दिया गया। वार्डन मैडम और डीपीसी की मिली भगत होने की वजह से ये दोनों मिलकर मेरा शोषण कर रहे हैं। मुझे विगत 11 माह से वेतन नहीं मिला है, मेरी छोटी बहन की हालत ज्यादा खराब है मेरे पापा का भी स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। मुझे वेतन न मिल पाने की वजह से मैं उनका इलाज नहीं करवा पा रही हूं, यहां से इंदार का डेली किराया 200 रुपए के लगभग लग जाता है परंतु मेरी आर्थिक िस्थति वेतन न मिलने के कारण काफी बिगड़ गई है। डीपीसी से कहती हूं तो वह अभद्र भाषा में बात कर भगा देते हैं। अत: उचित कार्रवाई कर मुझे वेतन का भुगतान करवाया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!