Press "Enter" to skip to content

8 अक्टूबर को बजरंग दल ने बनाया स्थापना दिवस / Shivpuri News

शिवपुरी। 8 अक्टूबर बजरंग दल की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विहिप कार्यालय शिवपुरी प्रभु श्री राम जी एवं बजरंग दल के इष्ट देव पवन पुत्र हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बनाया गया स्थापना दिवस के कार्यक्रम में बजरंग दल के गौरवशाली 36 वर्षों पूर्ण होने पर बजरंग दल के विभाग संयोजक नरेश ओझा ने प्रकाश डालते हुए बताया कि बजरंग दल का उदय संघर्षों में जन्म और जन्म से ही संघर्ष परिस्थिति में हुआ और उसने अपने 36 वर्ष के कार्यकाल में राम जन्मभूमि आंदोलन बाबा अमरनाथ बर्फानी आंदोलन जैसे हिंदू समाज हित के कार्यक्रमों को बड़ी सफलता के साथ पूर्ण किया है जिला अध्यक्ष राम सिंह यादव जी ने बताया कि सेवा सुरक्षा और संस्कार बजरंग दल का है देह वाक्य बजरंग दल का कार्यकर्ता संस्कार युक्त हो जिला मंत्री विनोद पुरी ने संगठन विस्तार हेतु कार्यकर्ताओं को लगने का आह्वान किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री भरत रावत जिला सह संयोजक उपेंद्र यादव संदीप चौहान समरसता प्रमुख रमेश ओझा, प्रतीक राठौर, देव शर्मा, नितेश गोस्वामी आदि के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता अपने हाथ सैनिटाइजर कर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित रहे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!