शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत एक महिला ने ससुरालीजनों पर दहेज एक्ट का केस दर्ज करवाया है। महिला को ससुरालीजन दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से मारपीट कर रहे थे जिससे परेशान होकर वह थाने गई और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में पति, सास, ससुर, ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शीतल कपूर पत्नी अंकुर कुमार आनंद निवासी वार्ड नं. 19 खट्टर बिल्डिंग के पास मालवीय गंज प्रतापपुरा इटारसी जिला होशंगावाद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी शादी 15 दिसंबर 2013 को हिंदु रीतिरिवाज के साथ अंकुर आनंद पुत्र बलदेव कुमार आनंद निवासी न्यू ब्लॉक से हुई थी। शादी के कुछ समय तक तो सबकुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन उसके बाद सास, ससुर, ननद व पति दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और 8 लाख रुपए लाने को कहा जिस पर महिला ने मना कर दिया तो ससुरालीजन उसे मानसिक प्रताड़ना के साथ-साथ शारीरिक प्रताड़ना भी देने लगे। महिला के काफी समझाने पर वह नहीं माने और उसे घर से निकाल दिया। महिला शीतल के अनुसार ससुरालीजनों ने कहा कि जब तक दहेज में 8 लाख रुपए लेकर नहीं आओगे तब तक घर में मत आना। घर से निकाले जाने के बाद महिला अपने पिता के पास आई और सारे घटनाक्रम के बारे में बताया। इसके बाद पिता ने भी काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। तब महिला थाने पहुंची और मामले में पति अंकुर आनंद पुत्र बलदेव कुमार आनंद, ससुर बलदेव कुमार अनंद, सास सविता आनंद, ननद रूचि अरोरा समस्त निवासी न्यूब्लॉक शिवपुरी के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज करवाया।






Be First to Comment